आगामी बिहार विधान सभा चुनाव-2025 को मद्देनजर दरभंगा जिला पदाधिकारी कौशल कुमार एवं वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी के द्वारा संयुक्त रूप से विश्विद्यालय थाना अंतर्गत बने SST चेक पोस्ट दिल्ली मोड़ का निरीक्षण शुक्रवार की शाम 4.30 बजे किया गया। निरीक्षण के क्रम में वाहन जाँच ,रजिस्टर संधारण आदि की जांच की गई। इसके साथ ही कई दिशा निर्देश दिए गए।