जींद: उझाना भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह का आकस्मिक निधन, मंत्री बेदी ने जताया शोक
हरियाणा के उझाना भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं सरपंच प्रतिनिधि सुरेंद्र सिंह का शनिवार को हृदय गति रुकने से निधन हो गया। रविवार को मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने उनके घर पहुंचकर परिवार से मुलाकात की और शोक व्यक्त किया।