कोरबा: भल पहरी गांव में युवक ने ज़हर का सेवन कर दी जान
Korba, Korba | Oct 17, 2025 कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम भलपहरी में एक 21 वर्षीय युवक ने अज्ञात कारणों के चलते घर पर रखे कीटनाशक का सेवन कर आत्महत्या कर ली। युवक की पहचान सूरज कुमार सिदार के रूप में हुई है,यह पूरी घटना 10 अक्टूबर की है, जब सूरज ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश होकर गिर पड़ा।