भाजपा नेता और नौ बार के विधायक डॉ. प्रेम कुमार के बिहार विधानसभा अध्यक्ष चुने जाने पर चंद्रवंशी समाज व अति पिछड़ा वर्ग में खुशी की लहर दौड़ गई। इसी उपलक्ष्य में पत्नेश्वर धाम में समाज के लोगों ने 9 बजे पूजा-अर्चना कर एक-दूसरे को मिठाई खिलाई। दक्षिण बिहार प्रांत अध्यक्ष कृष्ण कुमार चंद्रवंशी ने इसे अति पिछड़ा समाज के सम्मान में बड़ी बढ़ोतरी बताया।