धुरकी: धुरकी में हाथियों का आतंक, दइल कोरवा को कुचलकर मारा, ग्रामीणों में दहशत
Dhurki, Garhwa | Mar 31, 2026 धुरकी थाना क्षेत्र के विवादामर गांव में हाथियों के झुंड ने एक ग्रामीण को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है और ग्रामीण भय के साये में जीने को मजबूर हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक दइल कोरवा सोमवार की सुबह अपने घर से महुआ चुनने के लिए निकले थे। इसी दौरान जंगल के समीप हाथियों के एक