महसी: बदरका में प्लास्टर तोड़ रहे मवेशी का विरोध करने पर एक व्यक्ति पर हुआ हमला, जांच शुरू
खैरीघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत बदरका गांव निवासी दिलीप कुमार ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उनके मकान का प्लास्टर पड़ोसी के मवेशी तोड़ रहे थे। जिसका विरोध किया तो लाठी डंडा से हमला बोल दिया। जिससे सिर में गंभीर चोटें आई हैं। परिजन इलाज के लिए सीएचसी शिवपुर लेकर आए जहां चिकित्सकों ने उपचार किया। थानाध्यक्ष आनंद सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही हैं