सहारनपुर: थाना गागलहेड़ी ने शांति भंग करने वाले 3 अभियुक्तों को गागलहेड़ी क्षेत्र से किया गिरफ्तार, बड़ी कार्रवाई
थाना गागलहेड़ी की पुलिस ने शुक्रवार शाम 4:00 बजे व्यापक गश्त व चेकिंग के दौरान सार्वजनिक स्थान पर आपस में झगड़ा कर रहे तीन आरोपितों शौकीन उर्फ मोनू (पुत्र इकराम), रोकी उर्फ चित्रवीर (पुत्र विजयपाल) और जावेद (पुत्र हासिम) को गागलहेड़ी क्षेत्र से गिरफ्तार किया। आरोपित सड़क पर लोगों के साथ गाली-गलौच एवं मारपीट करते हुए शांति भंग कर रहे थे।