कोईलवर: बक्सर पटना फोरलेन पर कायमनगर से कोईलवर तक भीषण जाम, छोटी-बड़ी गाड़ियां घंटों तक जाम में फंसी रहीं
बक्सर–पटना फोरलेन पर कायमनगर से लेकर कोईलवर तक रविवार सुबह से दोपहर 12 बजे तक भीषण जाम की स्थिति बनी रही। दोनों लेन में वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे आम लोगों के साथ-साथ एंबुलेंस जैसी जरूरी सेवाएं भी जाम में फंस गईं। जाम के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़क पर कई किलोमीटर तक वहां रहते नजर आए।