बांका: वारसावाद पंचायत के कई बूथों का बीडीओ ने किया भौतिक सत्यापन
Banka, Banka | Oct 17, 2025 वारसावाद पंचायत के कई बूथ पर बीडीओ नीतीश कुमार ने भौतिक सत्यापन किया। शुक्रवार को दोपहर बाद करीब 2:00 बजे से 4:00 बजे तक बुथ का सत्यापन का क्रम जारी रखा। इस दौरान कई बूथ पर पानी की समस्याओं को देखकर संबंधित पदाधिकारी को निर्देशित कर अविलंब पानी की समस्या दूर करने का निर्देश दिया। गौरतलब हो कि बांका में 11 नवंबर 2025 को विधानसभा चुनाव का मतदान होना है।