शाहजहांपुर: तीन माह से मानदेय न मिलने से नाराज संविदा कर्मचारियों ने सीएमओ कार्यालय में किया धरना प्रदर्शन
शाहजहांपुर। तीन महीने (मार्च से मई 2026) से मानदेय न मिलने से नाराज राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के संविदा कर्मचारियों ने मंगलवार को सीएमओ कार्यालय पर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। संयुक्त NHM कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष सुदीप शुक्ला और महामंत्री विनीत पांडेय के नेतृत्व में कर्मचारियों ने 'SNA 2.0 पोर्टल' की खामियों के खिलाफ नारेबाजी की और 10 जून से पूर्ण कार्