लंभुआ: शिक्षा मित्र के पुत्र के लेफ्टिनेंट बनने पर बाबा जनवारी नाथ धाम सेवा संस्थान ने किया सम्मानित
लंभुआ नगर पंचायत के विवेकानंद नगर घाटमपुर निवासी अभिषेक को भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनने पर बाबा जनवारी नाथ धाम सेवा संस्थान ने सम्मानित किया है।इस मौके पर संस्थान के अध्यक्ष रणवीर सिंह ने कहा कि अभिषेक को मिली सफलता से जहां जिले का नाम रौशन हुआ है वहीं हम सब भी बहुत खुश है।