आबू रोड: माउंट आबू के सालगांव तालाब में एक युवक के डूबने से मचा हड़कप, मौके पर पहुंची पुलिस और नगर पालिका की आपदा दल की टीम
माउंट आबू के सालगांव तालाब में आज दोपहर के समय एक युवक डूब गया इस घटना के बाद आसपास क्षेत्र में हड़कंप मच गया जानकारी स्थानिय ग्रामीणों ने तत्काल शहर पुलिस और आपदा दल को दी जिसके बाद सूचना मिलते ही आपदा दल के सदस्य तालाब पर पहुंचे और उन्होंने डूबे हुए युवक को पानी से बाहर निकलने का प्रयास शुरू किया यह बचाव अभियान खबर लिखे जाने तक भी लगातार जारी था