होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम में निर्मित द नर्मदा स्टोरी फिल्म देखने पहुंचे DIG, SP एवं कलेक्टर, पुलिस कर्मियों से हुआ सिनेमा घर हाउस फुल
नर्मदापुरम के मीनाक्षी टॉकीज में रविवार को शाम करीब 5:00 बजे से द नर्मदा स्टोरी फिल्म का शो हाउस फुल रहा। जिसमें नर्मदापुरम डीआईजी, कलेक्टर सोमेश मिश्रा,पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा थोटा की मौजूदगी में फिल्म को देखा गया। दरअसल फिल्म में नर्मदापुरम के बॉलिवुड कलाकार शरद सिंह ने पुरुषोत्तम भदौरिया का अभिनय किया है साथ ही भोपाल डीआईजी श्रीमाल सिंह भी नज़र आएंगी।