छीपाबड़ोद: हरनावदा शाजी पुलिस ने 4 किलो से ज्यादा अवैध अफीम बरामद कर 2 तस्करों को किया गिरफ्तार
हरनावदाशाहजी (बारां)। बारां जिला पुलिस अधीक्षक अभिषेक अन्द्राशु (IPS) के निर्देशन में चलाए जा रहे 'नशा विनाश अभियान' के तहत हरनावदाशाहजी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने नाकाबंदी के दौरान एक मोटरसाइकिल से 4.025 किलोग्राम अवैध अफीम बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है पुलिस उपाधीक्षक (छबड़ा) ताराचन्द के सुपरविजन और हरनावदाशाहजी थानाधिकारी दीनदयाल