कानपुर: कानपुर की क्राइम ब्रांच ने बीमा के नाम पर ठगी करने वाले गैंग का किया खुलासा, 5 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार
कानपुर के क्राइम ब्रांच ने बीमा के नाम पर ठगी करने वाले गैंग का खुलासा शुक्रवार 9 बजे किया। एडीसीपी क्राइम ने बताया कि गैंग के पांच अभियुक्तोको अरेस्ट किया गया है। पकड़े गए अभियुक्तों ने श्याम लीला अपार्टमेंट गीता नगर में रहने वाले कृषि विभाग के डिप्टी डायरेक्टर अरविंद कुमार से साडे ₹5.50 लाख की ठगी कर ली थी। अभियुक्तों के पास से कई गैजेट्स भी बरामद हुए हैं।