कानपुर: मुस्लिम क्षेत्र बेकनगंज में मेयर ने मंदिरों का ताला तोड़कर खुलवाया, क्षेत्र में मंदिरों का लिया जायज़
मुस्लिम क्षेत्रों में बंद मंदिरों को खोलने की कवायद शुरू हो गई है। नगर निगम के सर्वे के मुताबिक, करीब 120 से ज्यादा मंदिर मुस्लिम क्षेत्रों में बंद पड़े हैं। शनिवार 12 बजे मेयर प्रमिला पांडेय ने बेकनगंज पहुंचकर मंदिरों का जायजा लिया। राधा कृष्ण मंदिर का ताला तोड़कर दरवाजा खुलवाया। पुलिस फोर्स की मौजूदगी में पहुंचीं मेयर ने मंदिरों पर कब्जा खाली करने को बोला।