महोली: महोली इलाके में अज्ञात कारणों से 18 वर्ष की युवती ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया
जनपद के महोली थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव में रहने वाली 18 वर्ष की युवती ने अज्ञात कारणों के चलते जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास कर लिया था जिसके बाद हालत बिगड़ने पर परिवार वाले युवती को महोली स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे थे जहां से डॉक्टर ने हालात बिगड़ने के कारण गंभीर अवस्था के चलते सीतापुर के जिला अस्पताल भेजा जहां उपचार जारी है।