छिबरामऊ: ऋषि भूमि इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं ने शिक्षक पर प्रैक्टिकल के पैसे वसूलने का लगाया आरोप, जांच करने पहुंचे SDM
छिबरामऊ तहसील क्षेत्र के कस्बा सौरीख थाना क्षेत्र के ऋषि भूमि इंटर कॉलेज में बुधवार को छात्र छात्राओं द्वारा स्कूल के शिक्षक पर प्रैक्टिकल के पैसे वसूल के गंभीर आरोप लगाए थे वही आज गुरुवार की दोपहर 2:10पर उपजिला अधिकारी व शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने जांच पड़ताल शुरू कर दी।इस दौरान शिक्षकों ने उप जिला अधिकारी को एक ज्ञापन भी सोपे और उचित कार्रवाईकी मांग की।