छिबरामऊ: सौरीख में पुलिस अधीक्षक ने पुलिस फोर्स के साथ निकाला फ्लैग मार्च, दुकानदारों को सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए दिए निर्देश
छिबरामऊ तहसील क्षेत्र के कस्बा सौरीख कस्बे में पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने पुलिस अधिकारियों के साथ शहर में निकाला फ्लैग मार्च लोगों को सुरक्षा का दिलाया भरोसा। बुधवार की शाम 7:30 बजे निकाला फ्लैग मार्च वहीं दुकानदारों से की अपील अपनी दुकान के बाहर लगवाए सीसीटीवी कैमरे जिससे अपराधियों पर नजर रखी जा सके और पुलिस को भी मिले सहयोग।