केराबाहरा गांव में कुत्ते और मुर्गी का शिकार कर दहशत फैलाने वाला तेंदुआ वन विभाग की कार्रवाई से शुक्रवार शाम पिंजरे में कैद हो गया। ग्रामीणों की शिकायत के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय के संज्ञान के बाद तीन दिन पहले पिंजरा लगाया गया था। इससे बड़ी जनहानि की आशंका टली।