शाहपुर: शाहपुर में साइबर अपराधों पर लगाम लगाने की पहल: ड्राइवर यूनियन के बीच पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान, केवाईसी अपडेट,
Shahpur, Betul | Jul 5, 2026 लगातार बढ़ रहे साइबर अपराधों को देखते हुए रविवार को शाहपुर पुलिस द्वारा एसडीएम कार्यालय परिसर में ड्राइवर यूनियन के सदस्यों के बीच साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य वाहन चालकों और आम नागरिकों को ऑनलाइन ठगी के नए-नए तरीकों से सावधान करना तथा सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के प्रति जागरूक करना था।