ग्वालियर गिर्द: कसेरा ओली में बीच बाजार व्यापारी भिड़े, जमकर चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल
कोतवाली थाना क्षेत्र के कसेरा ओली में शुक्रवार शाम 6:00 बजे व्यापारियों में पहले तो विवाद हुआ बाद में जमकर मारपीट और लात घूंसे चले जिससे इलाके में अफरा तफरी मच गई। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें बीच बाजार व्यापारी मारपीट करते हुए नजर आ रहे हैं। फिलहाल विवाद का कारण अभी तक पता नहीं चला है।