इसुआपुर: इसुआपुर पुलिस ने पिकअप और दो मवेशियों के साथ चोर को किया गिरफ्तार
Ishupur, Saran | May 13, 2026 इसुआपुर पुलिस ने पिकअप वाहन व दो मवेशी के साथ दो चोरों को गिरफ्तार कर बुधवार की दोपहर एक बजे जेल भेज दिया। इस संबंध में सारण के ग्रामीण एसपी संजय कुमार ने जानकारी दिया कि पशुओं के खरीद बिक्री की सूचना पर पुलिस ने छापामारी किया तो हथिसार निवासी विकास कुमार व ओल्हनपुर निवासी परवेश कुरैशी को एक पीकअप वाहन व अवैध मवेशी के साथ गिरफ्तार किया गया।