फारबिसगंज: फारबिसगंज के भद्रेश्वर नहर में नहाने के क्रम में डूबने से एक युवक की मौत परिजनों में कोहरा.
भीषण गर्मी के बीच फारबिसगंज के भदेश्वर गांव स्थित नहर में दोस्तों संग नहाने गये एक 24 वर्षीय युवक की मौत डूबने से गई।मृत युवक का नाम नीतीश कुमार उर्फ राजा (24 वर्ष) है, जो बथनाहा स्थित मंडल चौक निवासी अशोक मंडल का इकलौता पुत्र है। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। महिलाओं की चीत्कार से पूरे गांव का माहौल गमगीन है.