फारबिसगंज: फारबिसगंज में अग्रवाल महिला मंच द्वारा सावन महोत्सव का आयोजन किया गया.
अग्रवाल महिला मंच के द्वारा रविवार को श्री मारवाड़ी अतिथि सदन में सावन मेला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष अरविंद गोयल, समाजसेवी व राजद नेता इंजीनियर आयुष अग्रवाल, महिला मंच की अध्यक्ष सुमन जिंदल, अग्रवाल युवा मंच के अध्यक्ष कुणाल केडियाव महिला मंच की सदस्यों के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया.