गोला: गोरखपुर के चिल्लूपार में गोरक्षपीठ को लेकर फेसबुक पर आमने-सामने आए विधायक राजेश त्रिपाठी
चिल्लूपार के विधायक राजेश त्रिपाठी ने गोरक्षपीठ को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं चिल्लूपार के पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी पर फेसबुक पोस्ट के माध्यम से तीखा हमला बोला है। राजेश त्रिपाठी ने अपनी फेसबुक पोस्ट में लिखा कि विनय शंकर तिवारी का यह कहना कि गोरक्षपीठ हिंदू परंपरा की पीठ नहीं है, पूरी तरह गलत और भ्रामक है।