अंबाह: सावधान! सिंघा रीपुरा में व्हाट्सएप हैक कर ₹50 हजार की ठगी, एक 'क्लिक' में बैंक खाता साफ
Ambah, Morena | Apr 20, 2026 अम्बाह के सिंघारीपुरा निवासी विनय कुशवाहा एक अनजान लिंक पर क्लिक करते ही साइबर ठगी का शिकार हो गए। लिंक खोलते ही उनका व्हाट्सएप नंबर हैक हो गया, जिसके बाद हैकर ने परिचितों को मुसीबत का झांसा देकर मैसेज भेजे और करीब 50 हजार रुपए ठग लिए। पीड़ित ने पुलिस थाने में आवेदन देकर सख्त कार्रवाई और जांच की मांग की