तारानगर: तारानगर में विधायक नरेन्द्र बुड़ानिया ने की जनसुनवाई, कहा- सम्पूर्ण क्षेत्र मेरा परिवार है, आखिरी सांस तक लड़ता रहूंगा
तारानगर विधायक नरेन्द्र बुडानिया बुधवार को अपने निजी निवास पर जनसुनवाई की एवं कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए। शहर व ग्रामीण क्षेत्र से आए लोगों ने पानी, बिजली, सडक, पेंशन सहित काफी समस्याएं विधायक बुड़ानिया ने सामने रखीं। बुडानिया ने सभी की बातें धैर्यपूर्वक सुनीं और कई मामलों में मौके पर ही अधिकारियों को फोन कर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।