कांके: धुर्वा जेपी मार्केट में बिजली के पोल में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी
Kanke, Ranchi | Apr 24, 2026 धुर्वा जेपी मार्केट स्थित एक बिजली के पोल में शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे भीषण आग लग गया। बिजली के पोल में आग लगने लगी आसपास के इलाकों में अफरा तफरी का माहौल बन गया। काफी संख्या में स्थानीय लोग जमा हो गए। जिसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा बिजली के पोल में आग लगने की सूचना बिजली विभाग को दी।