बलौदा: बलौदा पुलिस ने डीजल की चोरी के आरोप में 3 लोगों को गिरफ्तार किया, 175 लीटर डीजल और स्कॉर्पियो कार बरामद
जांजगीर चांपा की बलौदा पुलिस ने डीजल की चोरी करने वाले 3 आरोपी तेजु पनिका, दिनेश कुमार केवट, मनोज कुमार मिरी को गिरफ्तार किया है और तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस ने तीनों आरोपियों के कब्जे से चोरी की 175 लीटर डीजल और चोरी करने में प्रयुक्त स्कॉर्पियो कार को जब्त किया है. तीनों आरोपी अलग अलग गांव के निवासी है।