फूलपुुर: मुंबई से घर लौट रहा युवक चार दिनों से लापता है
फतेहपुर माफी गांव का एक युवक बीते चार दिनों से लापता है। परिजनों के अनुसार युवक सोमवार सुबह मुंबई से घर के लिए निकला था। मंगलवार सुबह उसकी चचेरे भाई से फोन पर बात हुई थी, जिसमें उसने नैनी पहुंचने की जानकारी दी थी। इसके बाद से उसका मोबाइल बंद है। परिवार ने फूलपुर थाने में तहरीर देकर युवक की तलाश और कार्रवाई की मांग की है।शनिवार 01 बजे मिली जानकारी।