खागा: खागा में एसपी ने सुनी जन समस्याएं, कई मामलों का कोतवाली में बैठकर कराया निस्तारण, थाने में लगेगी चौपाल
फतेहपुर जिले के खागा में 4 मई को पुलिस अधीक्षक स्वयं खागा कोतवाली पहुंचे और आम जनमानस की समस्याओं को सुना। इस दौरान उन्होंने पीड़ितों से सीधे संवाद कर उनकी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की। मिली जानकारी के अनुसार, करीब एक दर्जन शिकायती पत्रों में से लगभग 5 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि अन्य मामलों की जांच के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए