महोबा: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम और कीरत सागर तट पर हुआ भव्य आयोजन
Mahoba, Mahoba | Jun 21, 2026 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम और कीरत सागर तट पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। "योगा फॉर हेल्दी ऐजिंग" थीम पर हुए आयोजन का शुभारंभ प्रभारी मंत्री मनोहर लाल उर्फ मन्नू कोरी और गौ सेवा आयोग के सदस्य राजेश सिंह सेंगर ने किया। योग प्रशिक्षकों ने कॉमन योग प्रोटोकॉल का अभ्यास कराया।