राजपुर विधानसभा से नामांकन करने के बाद संतोष कुमार निराला ने कहा कि मैं अपना नामांकन किया है मेरी लड़ाई जनता लड़ेगी. उनकी लड़ाई किसी भी दल के नेता से नहीं है. उन्होंने जनता के लिए जितना काम किया है उसका आशीर्वाद राजपूर विधानसभा क्षेत्र की जनता देगी. निवर्तमान विधायक ने क्षेत्र में कोई भी कार्य नहीं कराया है. जिसके कारण जनता उन्हें नकार देगी.