हमीरपुर पानी की टंकी के निकट बीच मार्ग पर साड़ों की लड़ाई से आवागमन आंशिक रूप से चालू रहा। इस लड़ाई को खत्म कराने के पुलिस के प्रयास विफल रहे। मलिकुआ चौराहा से थाना चौराहा का मार्ग में आवागमन आंशिक रूप से जारी रहा। यह स्थिति बुधवार को सात बजे तक रही।