हज़ारीबाग: नगर आयुक्त के आग्रह पर हज़ारीबाग़ में सफ़ाई मित्रों ने एक घंटे का किया श्रमदान
हजारीबाग नगर निगम के नगर आयुक्त योगेन्द्र प्रसाद के आग्रह पर निगम के सफाई कर्मियों ने सोमवार को एक घंटे का श्रमदान किया। इस दौरान कुछेक जगहों पर भारी मात्रा में डंप हो चुके कूड़ा कचरे का उठाव कर सफाई की गई। जेसीबी, ट्रेक्टर, डंपर आदि से एक घंटे में जूलू पार्क, हरनगंज, मटवारी, बस स्टैंड मुख्य मुख्य जगहों पर सफाई की गई।