बरेली: बरेली हाईवे पर गोलियों की गूंज! बस ऑपरेटरों की रंजिश में फायरिंग, रंगदारी और अपहरण कांड का खुलासा, 3 दबंग हुए गिरफ्तार
बरेली के भोजीपुरा इलाके में बस संचालन की पुरानी रंजिश खूनी संघर्ष में बदल गई। हाईवे पर बस रोककर फायरिंग, मारपीट, तोड़फोड़ और रंगदारी मांगने के सनसनीखेज मामले में भोजीपुरा पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस, चार लाठी-डंडे और घटना में इस्तेमाल की गई स्कॉर्पियो कार बरामद की है।