मोहनलालगंज: वृंदावन योजना में करोड़ों की ठगी, केनरा बैंक के मंडल प्रबंधक को किया गया गिरफ्तार
लखनऊ कमिश्नरेट की दक्षिणी जोन पुलिस ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर करोड़ों की धोखाधड़ी करने के आरोप में केनरा बैंक के मंडल प्रबंधक सत्येश प्रशांत को गिरफ्तार किया है। आरोपी को गोरखपुर के नौका बिहार तिराहे के पास से पकड़ा गया। मामला वृंदावन योजना में मकान बेचने के नाम पर करीब 74 लाख रुपये की ठगी से जुड़ा है।