लटेरी: जनपद सीईओ ने पंचायत कर्मियों की बैठक में निर्माण कार्यों में तेज़ी लाने के निर्देश दिए
लटेरी के स्थानीय जनपद पंचायत सभागार में बुधवार शाम 5:00 बजे एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जनपद मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) उदय प्रताप सिंह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में क्षेत्र के विकास कार्यों की वर्तमान स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान सीईओ सिंह ने विभिन्न पंचायतों में चल रहे निर्माण कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने