चायल: चरवा में बिजली दर वृद्धि और कटौती के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, जन आंदोलन की चेतावनी दी
चरवा (कौशांबी)। बिजली दरों में 10 प्रतिशत सरचार्ज वृद्धि, गैस सिलेंडर के बढ़े दाम और अनियमित बिजली कटौती के विरोध में सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर पंचायत चरवा में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर जनसमस्याओं के समाधान की मांग उठाई। सोमवार 3:00 बजे हुआ जोरदार प्रदर्शन!