मोहनिया: बढ़ूंपर में अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को दिया अंजाम, नगदी और जेवरात सहित लगभग ₹2 लाख की चोरी, पुलिस पहुंची
मोहनिया थाना क्षेत्र के बढ़ूंपर में नीलमणि मौर्य के घर बुधवार और गुरुवार के मध्य रात्रि घर के पिछले हिस्से से घर में दाखिल हुए चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है जिसमें लगभग 1लाख नगदी और करीब 1 लाख के जेवरात और सामान की चोरी कर ली है गुरुवार सुबह घर के छत पर सारा समान बिखरा हुआ मिला शुभ करीब 7:00AM बजे सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।