गुरुआ: सलेपुरा के पास ट्रक की टक्कर में बाइक सवार घायल
Gurua, Gaya | Apr 10, 2026 गुरुआ प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार की दोपहर एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक घायल हो गया। यह हादसा दोपहर करीब 12 बजे सलेपुरा गांव के समीप हुआ, जब एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को धक्का मार दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरारू थाना क्षेत्र के असनी गांव निवासी प्रिंस कुमार अपनी बाइक से घर जा रहे थे। इसी दौरान सलेपुरा गांव के पास सामने से आ रहे एक ट्रक ने उनक