छतरपुर नगर: ग्वाल मंगरा तालाब के पास बाप-बेटे से बेरहमी से मारपीट, पड़ोसी ने बहन के साथ मिलकर पीटा, वीडियो वायरल
छतरपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित ग्वाल मंगरा तालाब के पास मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पड़ोसी पुनीत जैन ने 53 वर्षीय कृष्णचंद्र ताम्रकार से पहले गाली-गलौज की और फिर बेंच, लात-घूंसे से मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान उसकी बहन भी मौके पर पहुंचकर हमले में शामिल हो गई। बचाने आए 78 वर्षीय वृद्ध पिता को भी आरोपियों ने जमीन पर पटककर पीटा।