पन्ना: गाना बदलने की ज़िद पर DJ वाले ने दूल्हे के भतीजे को पीटा, हालत गंभीर
Panna, Panna | Apr 16, 2026 पन्ना जिले के नचनोरा गाँव में शादी की खुशियाँ मातम में बदल गईं। बुधवार रात बारात में गाना बदलने की फरमाइश पर हुए विवाद में डीजे ऑपरेटर और उसके साथियों ने दूल्हे के 18 वर्षीय भतीजे लक्ष्मण चौधरी की बेरहमी से पिटाई कर दी। गंभीर चोटों के कारण युवक को जिला अस्पताल पन्ना रेफर किया गया है। पुलिस मामला दर्ज कर जाँच कर रही है।