अंबाह: बीचकापुरा में खूनी संघर्ष: पुरानी रंजिश के चलते सरेराह फायरिंग, युवक घायल
Ambah, Morena | Apr 10, 2026 बीच का पुरा में पुरानी रंजिश को लेकर दलजीत का पुरा के 22 वर्षीय युवक पवन गुर्जर पुत्र महावीर गुर्जर के हाथ में गोली लगी है। घायल पवन को अंबाह सिविल अस्पताल से प्राथमिक उपचार देकर गंभीर हालत में जिला अस्पताल रैफर किया गया है। घटना गुरुवार रात की है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग सिविल अस्पताल पहुंच गए हैं।