सोजत रोड थाना क्षेत्र के एक गांव में पीड़ित परिवार की ओर से मेहंदी व्यापारी बनकर आए एक आरोपी के खिलाफ महिला के शरीर पर पहने आभूषण लूटने का एक मामला थाने में दर्ज किया गया था । इसको लेकर सोजत रोड थाना पुलिस की ओर से एक टीम का गठन किया गया था । इस टीम ने घटना के आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ मामले की जांच आरोपी से प्रारंभ की है । आरोपी का मेडिकल करवाया है ।