गम्हरिया: अतिक्रमण हटाने गई टीम पर हमला, थानाध्यक्ष समेत कई घायल
गम्हरिया थाना क्षेत्र के घोरमाहा गांव में गुरुवार को अतिक्रमण हटाने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। ग्रामीणों द्वारा किए लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर से हुए हमले में थानाध्यक्ष राधव शरण सहित कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद गांव में तनाव है, वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है।