सिराथू: शबे आशूर पर दारानगर में बरामद किया गया ताबूते इमाम हुसैन, अकीदतमंदों ने किया मातम
सिराथू (कौशाम्बी)। मुहर्रम की नौवीं रात, जिसे शबे आशूर के नाम से जाना जाता है, पर गुरुवार-शुक्रवार की मध्यरात्रि दारानगर कस्बे में ताबूते इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम बरामद किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहे और गमगीन माहौल में मातम कर शहीद-ए-कर्बला को खिराज-ए-अकीदत पेश की गई।