सिकंदरा: फरीदापुर गांव में परचून की दुकान का ताला तोड़कर नकदी, चांदी की जंजीर व हजारों रुपये का सामान चोरी, पुलिस जांच में जुटी
मंगलपुर थाना क्षेत्र के फरीदापुर गांव में बुधवार रात अज्ञात चोरों ने एक परचून की दुकान को निशाना बनाते हुए नकदी समेत हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। पीड़ित दुकानदार ने मामले की तहरीर चौकी संदलपुर में देकर कार्रवाई की मांग की है। फरीदापुर निवासी शशांक ने बताया कि उनके घर के बाहर परचून की दुकान संचालित है। बुधवार शाम वह दुकान बंद कर परिवार के साथ घर में स