फूलपुर: गर्मी से पहले विद्युत विभाग सक्रिय, ट्रांसफार्मरों पर लगाए जा रहे फ्यूज बॉक्स
आजमगढ़ जनपद के फूलपुर क्षेत्र में आगामी गर्मी के मौसम को देखते हुए विद्युत विभाग ने आज रविवार शाम चार बजे विशेष अभियान चलाकर नगर क्षेत्र के ट्रांसफार्मरों पर एलटी फ्यूजसेट व फ्यूज बॉक्स लगाने के साथ साफ-सफाई एवं क्लीनिंग का कार्य कराया। विभागीय अधिकारियों के अनुसार फ्यूज बॉक्स लगने से ओवरलोड या तकनीकी खराबी की स्थिति में फ्यूज स्वतः कट जाएगा।